ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एमबीबीएस-बीयूएमएस के बैकलाग विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने मेडिकल पाठ्यक्रम के बैकलाग विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। एमबीबीएस फर्स्ट-थर्ड प्राफ और बीयूएमएस सेकंड-थर्ड और फोर्थ प्राफ का रिजल्ट शामिल है। दोनों पाठ्यक्रम में मिलकर 17 विद्यार्थी हैं। अकेले एमबीबीएस फर्स्ट व थर्ड प्राफ में मिलकर 13 विद्यार्थी है। जबकि बीयूएमएस में दस छात्र-छात्राएं है।

इनकी परीक्षा चार महीने पहले रखी गई थी। कापियां जांचने में शिक्षकों को काफी समय लग गया। साथ ही कालेजों ने इनकी इंटरनल परीक्षा भी अगस्त में करवाई थी। अधिकारियों के मुताबिक बीते चौंबीस घंटों में बीबीए एलएलबी, बीएससी, बीसीए सहित अन्य पाठ्यक्रम के रिजल्ट निकाले हैं।

2014 से एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस सहित अन्य मेडिकल पाठ्यक्रम की परीक्षाएं जबलपुर मेडिकल विश्वविद्यालय में शिफ्ट हो चुकी है। मगर बैकलाग वाले विद्यार्थियों की परीक्षा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को करवाना है। इसके चलते बरसों से इन छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय को परीक्षा आयोजित करना पड़ रही है। साढ़े पांच साल का पाठ्यक्रम भी अभी तक कई विद्यार्थी पूरा नहीं कर पाए हैं।

यहां तक कि कुछ विद्यार्थियों से पहला प्राफ भी क्लियर नहीं हुआ है। एमबीबीएस फर्स्ट-थर्ड प्राफ में 13 में से 8 विद्यार्थी पास हुए है। जबकि बीयूएमएस दूसरे-तीसरे और चौथे प्राफ में मिलकर चार विद्यार्थी है, जिसमें दो ही छात्र-छात्रा पास हुए है। जबकि बीसीए तीसरे-छठे सेमेस्टर का रिव्यू रिजल्ट आया है।

चालीस प्रतिशत विद्यार्थियों के अंकों में कोई बदलाव नहीं हुए है। शेष छात्र-छात्राओं के अंकों में चार से पांच नंबर बढ़े हैं। बीएससी सेकंड ईयर (पुरानी परीक्षा स्कीम) का रिव्यू रिजल्ट पांच प्रतिशत रहा है। 450 विद्यार्थियों के अंकों में कोई परिवर्तन नहीं है। बीबीए एलएलबी सेकंड सेमेस्टर, बीबीए छठे सेमेस्टर का रिजल्ट आया है। परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी का कहना है कि मई-जून के बीच सारी परीक्षाएं हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.