ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टीम इंडिया ने रचा एक और इतिहास 41 साल बाद घुड़सवारी में जीता गोल्ड

Asian Games 2023: नई दिल्ली। चीन में चल रहे एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी लगातार अपना शानादार प्रदर्शन दिखा रहे हैं। यहां घुड़सवारी के ड्रेसेज मिक्स इवेंट में भारत के अनुष अग्रवाल, सुदीप्ति हजेला, दिव्यकृति और हृदय छेदा की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीत लिया। जानकारी के मुताबिक 41 साल बाद भारत को घुड़सवारी में गोल्ड मिला है। एशियन गेम्स में भारत को यह तीसरा गोल्ड मेडल मिला है।

घुड़सवारी में चीन को पछाड़ा

टीम इंडिया ने 209.205 प्वाइंट्स हासिल कर चीन को ही पछाड़ दिया। चीन 204.882 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर और हांगकांग 204.852 प्वाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर रहा। 41 वर्ष बाद भारत को घुड़सवारी के ड्रेसेज इवेंट में गोल्ड मेडल मिला है। इसके पहले भारत को 1982 में ड्रेसेज इवेंट में गोल्ड मेडल मिला था।

भारत को मिला तीसरा गोल्ड

चीन में चल रहेएशियन गेम्स में घुड़सवारी के ड्रेसेज इवेंट में गोल्ड जीतने के बाद भारत के पास यह तीसरा गोल्ड आ गया है। एशियन गेम्स में पहला गोल्ड मेडल शूटिंग टीम ने दिलाया था। 10 मीटर की एयर राइफल प्रतियोगिता में एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, दिव्यांश पवार और रूद्रांक्ष पाटिल ने निशाना साधकर गोल्ड जीता। भारत को दूसरा गोल्ड महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया था। इसमें भारत ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.