ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 30 सितंबर को, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने जा रही है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर इसमें फैसला लिया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ समिति के अन्य सदस्य इसमें शामिल होंगे।

एमपी चुनाव के लिए 17 अगस्त को जारी हुई थी पहली सूची

इसके पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 13 सितंबर को हुई थी, जिसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इसमें मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल रहे। भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची 17 अगस्त को जारी की थी जिसमें 39 नामों की घोषणा की गई थी।

दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्रियों को बनाया उम्मीदवार

इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने 25 सितंबर को मध्य प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें 39 नामों की घोषणा की गई। इस सूची में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

निवास विधानसभा सीट से लड़ेंगे फग्गन सिंह कुलस्ते

केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को दिमनी और प्रहलाद पटेल को नरिंहपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास विधानसभा सीट पर उतारा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.