ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बलूचिस्तान में विस्फोट, 34 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को हुए विस्फोट में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। विस्फोट में मारे गए लोगों में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) भी शामिल हैं। यह भारी विस्फोट बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में एक मस्जिद के पास हुआ, जहां लोग पैगंबर मोहम्मद की जयंती मनाने के लिए इकट्ठा हो रहे थे।

मस्तुंग के सहायक आयुक्त अत्ता उल मुनीम ने बताया कि विस्फोट काफी घातक था, जिस कारण चारों तरफ मातम छा गया। जिला प्रशासन के मुताबिक पीड़ितों में मस्तुंग के डीएसपी नवाज गशकोरी भी शामिल हैं। घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है और उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

किसी ने भी विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) ने एक बयान में अपनी संलिप्तता से इनकार किया। मस्तुंग जिले में सितंबर में यह दूसरा बड़ा विस्फोट था। इस महीने की शुरुआत में एक विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (जेयूआई-एफ) नेता हाफिज हमदुल्ला सहित कई लोग घायल हो गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.