ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रायपुर में दो कारों में भिड़ंत, बीच सड़क पर बैठी गाय की वजह से हुआ हादसा

रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड में दो कारों के बीच आपस में आमने-सामने टक्‍कर हो गई। इस सड़क हादसे में घायलों को अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि स्ट्रीट लाइट बंद होने से बीच सड़क पर गाय की मौजूदगी का कार चालकों को पता नहीं चला, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में दोनों कार बुरी क्षतिग्रस्‍त हो गई और घटनास्‍थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इस सड़क हादसे में एक कार युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सागर बाघमारे की है। दरअसल, यह सड़क हादसा तेलीबांधा थाना के अंतर्गत फुंडरहार चौक में हुआ है।

रायपुर की सड़कों पर आवारा मवेशियों का कब्‍जा

शहर की सड़कों पर ही नहीं हाईवे, रिंग रोड पर मवेशियों का कब्जा होने की वजह से लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। रायपुर समेत प्रदेश भर की हाइवे, रिंग रोड हर रोज मवेशियों के खून से लाल हो रही हैं। आकंड़े काफी चौंकाने वाले हैं। पिछले छह महीने में सड़क दुर्घटना में पांच सौ से ज्यादा मवेशियों की मौत हुई है। वहीं वाहन सवार भी घायल होकर काल के गाल में समा रहे है।

आवारा पशुओं से सड़क दुर्घटना में मौतों पर सीएस ने दिए निर्देश

बतादें कि आवारा पशुओं से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर राज्य सरकार ने गंभीरता दिखाई है। परिवहन और पुलिस विभागों से इससे होने वाली दुर्घटना और मौतों की रिपोर्ट मंगाई गई है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आवारा पशुओं की वजह से होने वाले नुकसानों पर स्थायी हल निकालने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि हर हाल में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है, इसके लिए जो भी जरूरी उपाय हैं वह किया जाए। सड़कों पर घूम रहे इन पशुओं को पकड़ने के लिए 10 अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.