ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक बार फिर दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने आ रही हैं हंसा, ‘खिचड़ी 2’ का टीजर हुआ रिलीज

इंदौर। जल्द ही फेस्टिवल सीजन आने वाला है। फेस्टिवल सीजन के साथ ही आपके एंटरटेनमेंट के लिए भी काफी कुछ नया आने वाला है। दिवाली के खास मौके पर सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ रिलीज होने वाली है। वहीं, दर्शकों का मनोरंजन डबल करने के लिए ‘खिचड़ी 2: मिशन पंथुकिस्तान’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट साल 2010 में रिलीज किया गया था। अब मेकर्स ने ‘खिचड़ी 2’ का टीजर भी रिलीज कर दिया है। टीजर को देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

मजेदार होने वाली है फिल्म की कहानी

13 साल के बाद अब एक बार फिर प्रफुल और हंसा की जोड़ी दर्शकों का खूब हंसाने वाली है। खिचड़ी फिल्म का हर एक सीन काफी फनी होता है। रिलीज किए गए टीजर में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। पारेख परिवार का हर सदस्य आपकी दिवाली को काफी मनोरंजक बनाने वाला है। टीजर में दिखाया गया है कि पारेख परिवार एक सीक्रेट मिशन पर जाता है। इस बार फिल्म में फेमस ओटीटी एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी भी नजर आने वाली हैं। वे फिल्म में हिमांशु की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाती दिख रही हैं। अब इस मिशन पर क्या-क्या मजेदार होने वाला है, ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

इस दिन रिलीज होगी खिचड़ी 2

दर्शकों को ‘खिचड़ी 2’ का टीजर काफी पसंद आ रहा है। लोग इस टीजर पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मुझे नहीं पता कि मैंने पहली फिल्म कितनी बार देखी है और हर बार यह फिल्म अगले पार्ट के लिए एक्साइटेड कर देती है।” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “खिचड़ी के बिना हमारा बचपन अधूरा है।” सुप्रिया पाठक स्टारर फिल्म ‘खिचड़ी 2’, 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सुप्रिया के साथ-साथ, जमनदास मजेठिया, अनंग देसाई, फराह खान और राजीव मेहता जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.