ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मछली पालन को लेकर उपसरपंच और समिति में शुरू हुआ खींचतान

कोतबा । मछली पालन को लेकर उप सरपंच और मछुवारा समिति आमने सामने आ गए हैं। मछुआरा समिति ने उप सरपंच पर तालाब से मछली चोरी करने का आरोप लगाते हुए,कोतबा चौकी में शिकायत की है। वहीं उपसरपंच कमल यादव ने अपने पर लगे आरोप को नकारते हुए एसडीएम पत्थलगांव से की गई शिकायत में समिति के पदाधिकारियों पर मछली पालन से हुई आय का निजी उपयोग करने की शिकायत की है।

मामला पत्थलगांव जनपद के ग्राम पंचायत राजाआमा का है। यहां के छत्तीसगढ़ आदिवासी मछुवारा समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित अन्य ग्रामीणों ने 25 सितंबर 2023 को ग्राम पंचायत के उपसरपंच कमल यादव पर रात में अपने लोगों को लगाकर अवैधानिक रूप से मछली चोरी करने और चोरी की 25 किलो मछली को लेकर चौकी में लिखित आवेदन देकर उपसरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

तो उधर उपसरपंच कमल यादव ने अपने लोगों के साथ पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन देकर कहा है कि मछुवारा समिति का आरोप बेबुनियाद है.बल्कि मछुवारा समिति के अध्यक्ष गुलाब पैंकरा उपाध्यक्ष शंकर यादव सहित अन्य लोग शासकीय लीज समाप्त होने के बाद समिति के पंजीयन का रिनिवल नहीं कर रहें है.बल्कि समिति के पास रखे रुपयों को निजी उपयोग कर लाभ ले रहे हैं। उन्होंने समिति के अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष पर स्वयं सहित अन्य ग्रामीणों के साथ मारपीट और मोबाइल छीनकर ले जाने का आरोप लगाया हैं।

जबकि आदिवासी मछुवारा समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित समिति के अन्य सदस्यों ने सप्ताह भर पूर्व ही 25 किलो मछली के साथ कोतबा चौकी में पहुंचकर लिखित शिकायत देकर यह आरोप लगाया है कि समिति के पंजीयन के नवीनीकरण के लिये 15 जुलाई 2023 को आवेदन प्रस्तुत विभाग को कर दिया गया है.

जिसका कार्य होना बाकी है.मछुवारा समितियों ने दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उपसरपंच को बार बार मना करने के बाद भी समिति के निर्णय को दरकिनार कर अपना मनमानी कर रात को अपने लोगो से जाल बिछवाकर जलाशय से अनुचित और गलत तरीके से मछली को चोरी कराता है.जिसको समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों को जानकारी हुई तो योजनाबद्ध तरीके से रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को कार्रवाई की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.