ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से खुला ट्रैफिक कार्यालय, एसपी ने किया उद्घाटन
सासाराम। सासाराम में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से रोहतास एसपी ने ट्रैफिक कार्यालय का शुभारंभ किया है। इस मौके पर रोहतास एसपी आशीष भारती ने कहा कि सासाराम में जाम सहित अन्य ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य मुफ्फसिल थाना सासाराम के पुराने परिसर में ट्रैफिक कार्यालय की शुरुआत करने के साथ उसका उद्घाटन हुआ है। ट्रैफिक कार्यालय खुलने के बाद अब सासाराम क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था और भी बेहतर हो जाएगी। इसको लेकर तैनात ट्रैफिक प्रभारी को कई निर्देश भी दिए है।
गौरतलब हो कि सासाराम शहर में लचर ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क जाम से लोगों को परेशानी होती थी इस दौरान आवश्यक सेवा भी बाधित होता था। ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार तथा रोहतास एसपी आशीष भारती लगातार प्रयासरत रहे हैं।