सासाराम के तकिया ओवर ब्रिज रेलिंग पर बोरा लोडेड ट्रैक्टर ट्राली पलटी
सासाराम। ( रोहतास ) तकिया सासाराम ओवर ब्रिज रेलिंग पर बोरा लदे ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से एक बड़ा हादसा होते होते बच गया तो वहीं दूसरी ओर ओभरब्रिज पर एक सड़क लेन बंद होने से जाम की स्थिति भी बन गई। सूचना पर पहुंचे सासाराम अंचल के सीआई सतीश कुमार ने जाम हटाने का प्रयास किया तब मैट्रिक परीक्षार्थियों का आना जाना शुरू हुआ। ओवर ब्रिज के नीचे गया मुगलसराय रेल लाइन के हाईटेंशन तार भी पार हुए हैं ऐसे में ट्रैक्टर टाली हटाने में भी प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।