ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Earthquake in Gwalior: ग्‍वालियर में भी महसूस हुए भूकंप के झटके, बाहर निकले लोग

ग्‍वालियर। दिल्‍ली के साथ ही ग्‍वालियर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शहर में दोपहर दो बजकर 44 मिनट लोगों ने कंपन महसूस किया। इससे भयभीत होकर सिटी सेंटर के साथ अन्‍य जगह पर लोग बाहर आ गए।

भूकंप के हल्के झटके

ग्वालियर में मंगलवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जब लोगों को कंपन का अनुभव हुआ तब दो बजकर 44 मिनट का समय था।

घरों और ऑफिस से बाहर आए लोग

ग्वालियर के सिटी सेंटर,लश्कर के कई इलाकों में लोग घरों और ऑफिस से तक बाहर आ गए। हल्के कंपन की खबर इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने लगी। लोग आपस में रिश्तेदारों मित्रों की कुशलक्षेम पूछने लगे और मैसेज करने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ घरों में कंपन से बर्तन कुछ सेकंड को हिले तो ऑफिसों में कांच पर कंपन महसूस किया गया

उल्‍लेखनीय है कि मंगलवार को दिल्‍ली एनसीआर के साथ उत्‍तराखंड और उत्‍तर प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस होने की बात सामने आई है। रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 4.6 महसूस की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.