ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर, उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दामों में गिरावट, देखें आज के भाव

इंदौर। डालर की तुलना में रुपया लगातार कमजोर होने के कारण विदेशों में बड़े निवेशक की बुलियन मार्केट में खरीदारी बेहद कमजोर है। यही वजह है कि पिछले 10 दिनों से सोने और चांदी के दाम लगातार नीचे जा रहे हैं। मंगलवार को इंदौर में सोना कैडबरी 551 रुपये घटकर लंबे समय बाद 59 हजार के नीचे 58499 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इधर, चांदी भी 1650 रुपये घटकर 70 हजार के नीचे 69050 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

कामेक्स पर सोना 23 डॉलर घटकर 1825 डॉलर प्रति औंस और चांदी 99 सेंट घटकर 21.19 डॉलर प्रति औंस रह गई। ज्वेलर्स का मानना है कि घटते दामों को ध्यान में रखते हुए आगे सोने और चांदी में जोरदार ग्राहकी देखने को मिल सकती है। ज्वेलर्स भी ग्राहकी को ध्यान में रखते हुए नीचे दामों पर लेवाली करने लगे है। कामेक्स सोना घटकर ऊपर में 1825 तथा नीचे में 1815 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 21.19 व नीचे में 20.68 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

इंदौर में सोना कैडबरी रवा नकद में 58499 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 58350 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 53459 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। सोमवार को सोना 59050 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 69050 रुपये, चांदी टंच 69299 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 68400 रुपये प्रति किलो बोली गई। सोमवार को चांदी 70700 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 58600 रुपये तथा सोना रवा 58500 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 69200 रुपये तथा चांदी टंच 69100 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 58250 रुपये तथा सोना रवा 58200 रुपये रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 69000 रुपये तथा चांदी टंच 69100 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.