ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पंजाब में पटरी से उतरे रेलगाड़ी के डिब्बे, मची अफरा-तफरी

लुधियाना: फिरोजपुर रेलवे ट्रैक पर मुल्लापुर रेलवे स्टेशन के निकट मालगाड़ी ट्रेन के डिब्बी पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात बाधित हो गया । पता चलते ही आला अधिकारियों को सूचित किया गया। पता चलते ही लुधियाना रेलवे स्टेशन से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन के साथ साथ इंजीनियरिंग व अन्य विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई । जिन्होंने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे यातायात को बहाल कर दिया।

इस दौरान 2 पैसेजर ट्रेनें व 2 मालगाडियां लेट हो गई । पैसेंजर ट्रेन में सवार यात्रियों को करीब 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ा । मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर ट्रैक पर मुल्लापुर के निकट रेलवे ट्रैक की मुरम्मत का काम चल रहा था । जिस पर डीएम ट्रेन लोहे के गार्डर व अन्य मैटीरियल की सप्लाई कर रही थी । इस दौरान इस ट्रेन के अगले दो चक्के पटरी से उतर गए । इस दौरान लुधियाना से फिरोजपुर की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन को बद्दोवाल के निकट रोक दिया गया और उधर से लुधियाना आ रही ट्रेन को भी बीच रास्ते में रोक दिया गया । जब कि अन्य दो मालगाड़ियों को अलग अलग स्थानों पर रोका गया ।

उक्त हादसा 4 बजे के करीब हुआ और 7 बजे के बाद रेलवे ट्रैक को चालू कर दिया गया । हादसे की सूचना स्थानीय अधिकारियों की तरफ से आला अधिकारियों को दी गई है ।  जिन्होंने इस मामले को लेकर टीम को रिपोर्ट बना कर भेजने के लिए कहा गया है । पैसेंजर टेन में सवार यात्रियों को 3 घंटे तक ट्रेन चलने का इंतजार करना पड़ा । यात्रियों ने बताया कि कुछ यात्री बद्दोवाल से उतर कर ही बस पकड़ने के लिए चले गए । ट्रेन में  सवार यात्रियों ने बताया कि वह बार बार पूछने पर भी अधिकारी उचित जानकारी नहीं दे रहे थे ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.