ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्यप्रदेश का 55वां जिला पांढुर्णा पहुंचे मुख्यमंत्री, बोले- कमलनाथ ने यहां के लोगों के साथ नहीं किया न्याय

छिंदवाड़ा। मेरे दिल की इच्छा थी कि पांढुर्णा जिला बने यही वजह है कि अब ये सपना सच हो गया है। मैं नए कलेक्टर और एसपी को लेकर आया हूं उक्त उदगार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांढुर्णा में कलेक्ट्रेट भवन के लोकार्पण के दौरान व्यक्त किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांढुर्णा में शनिवार को कहा, ‘कमलनाथ ने कामठी जलाशय की योजना से पांढुर्णा को पानी नहीं पीने दिया। हम पानी की योजना को जल्द पूरा करेंगे। कमलनाथ ने पांढुर्णा, सौंसर के साथ न्याय नहीं किया। जितना अन्याय कमलनाथ ने किया, ब्याज सहित आपकी सेवा कर उस अन्याय को समाप्त शिवराज सिंह करेगा।’

जो वादा किया वह निभाया।

आपकी बहुत पुरानी मांग थी और दिल की इच्छा थी कि पांढुर्ना जिला बनना चाहिए।

अब आपकी यह मांग पूरी हो चुकी है: CM pic.twitter.com/Y7PYtkFGkv

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 7, 2023

जिला बनने के बाद पहली बार पांढुर्णा आए मुख्यमंत्री

सीएम ने ऐलान करते हुए कहा कि पांढुर्णा में संत जगनाडे जी महाराज की प्रतिमा लगाई जाएगी। पांढुर्णा जिला बनने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार यहां आए। पांढुर्णा जिले के पहले कलेक्टर अजय देव शर्मा और एसपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने पदभर भी ग्रहण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरवाड़ा गोलीकांड में जान गंवाने वाले डॉक्टर दंपती की दोनों बेटियों को सहारा देने की बात कही। मंच पर उन्हें आशीर्वाद दिया। कहा कि दोनों बेटियों का मामा सहारा बनेगा।

पांढुर्णा प्रदेश का 55 वां जिला

पांढुर्णा प्रदेश का 55 वां जिला बन गया है और आज से अस्तित्व में आ जाएगा। नए जिले के साथ ही सबसे छोटे जिले का तमगा भी पांढुर्णा को मिला है। दरअसल इस जिले में महज चार थाने और तीन चौकी होंगी। छिंदवाड़ा से हटने के बाद पांढुर्णा जिले में लोधीखेड़ा, मोहगांव, सौंसर और पांढुर्णा थाने का समावेश है, जबकि पिपला नारायणवार, नांदनवाडी, बढचिचोली और हाईवे चौकी को भी वहीं शामिल किया गया है। इस जिले में दो अनुविभाग सौंसर और पांदुर्णा शामिल हैं, जो आज से पांढुर्णा जिले में शामिल रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.