ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वायदा की तेजी से चांदी 1125 और सोना 675 रुपये उछला

इंदौर । अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को देर रात सटोरियों की कागजी सक्रियता की वजह से कामेक्स पर सोना और चांदी वायदा उछलकर बंद हुआ। कामेक्स पर सोना आठ डालर बढ़कर 1831 डालर प्रति औंस और चांदी 52 सेंट बढ़कर 21.55 डालर प्रति औंस पर बंद हुई। इसके चलते शनिवार को भारतीय बाजार में हाजिर में सोने और चांदी के दाम ऊंचे खुले।

इंदौर में सोना कैडबरी 675 रुपये बढ़कर 59000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1125 रुपये बढ़कर 70000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। ज्वेलर्स को अभी लंबी तेजी नजर नहीं आ रही है। त्योहार के सीजन से पहले कठोर मौद्रिक नीति के संकेतों से सोने और चांदी के भाव सस्ते हुए हैं।

भारत में त्योहार पर रीति रिवाज़ों के चलते पितृपक्ष के बाद भी सस्ते भाव जारी रहने की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो सोने-चांदी की हाजिर मांग को अच्छा सपोर्ट देखने को मिल सकता है। भारत में पहली तिमाही में सोने की मांग में गिरावट देखने को मिली थी, जबकि दूसरी तिमाही में मांग चार प्रतिशत से बढ़ने का अनुमान है।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 59000 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 58325 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 70000 रुपये तथा चांदी टंच 70200 रुपये प्रति किलो बोली गई। शुक्रवार को चांदी 68875 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 59100 रुपये तथा सोना रवा 59000 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 70200 रुपये तथा चांदी टंच 70100 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 59000 रुपये तथा सोना रवा 58950 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 70600 रुपये तथा चांदी टंच 70700 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.