ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच से पहले न्यूजीलैंड के लिए बुरी खबर केन विलियमसन दूसरे मैच से भी बाहर

नई दिल्ली।  न्यूजीलैंड ने विश्व कप 2023 के ओपनिंग मैच में इंग्लैंड को हरा दिया। कप्तान केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में उतरी टीम ने इंग्लिश को 9 विकेट से धोया। अब अपने दूसरे मैच में कीवी 9 अक्टूबर को नीदरलैंड्स का सामना करेगी, लेकिन इससे पहले एक बुरी खबर सामने आई है। केन विलियमसन दूसरे मैच में भी नहीं खेलेंगे। हालांकि लॉकी फर्ग्यूसन और टिम साउदी वापसी करेंगे।

कोच गैरी स्टीड ने खिलाड़ियों के इंजरी पर दिया अपडेट

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड (Gary Stead) ने कहा कि केन विलियमसन (Kane Williamson) कुछ और मैचों से बाहर रह सकते हैं। न्यूजीलैंड बोर्ड ने गैरी स्टीड का एक वीडियो साझा किया। स्टीड ने खिलाड़ियों की इंजरी पर अपडेट देते हुए बताया कि लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) ट्रेनिंग कर रहे हैं। वो अगले मैच के लिए उपलब्ध रह सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘टीम साउदी ने ट्रेनिंग में अच्छा किया है। उन्हें बॉलिंग और फील्डिंग करते हुए देखकर काफी अच्छा लगा। उनका एक एक्स-रे होना है। जिसके बाद फैसला लिया जाएगा कि वो नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेंगे या नहीं।’

केन विलियमसन बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलेंगे

गैरी स्टीड ने टिम साउदी (Tim Southee) दूसरे मैच में खेलते नजर आ सकते हैं। केन विलियमसन की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा कि वो ठीक हैं। बैटिंग के साथ अब फील्डिंग भी कर रहे हैं, लेकिन अगला मैच नहीं खलेंगे। वो बांग्लादेश के खिलाफ 13 अक्टूबर को होने वाले मैच में खेलेंगे। केन एक और ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेंगे।

न्यूजीलैंड विश्व कप 2023 स्क्वॉड

डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.