ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

समय पर सतर्क हो जाएं, जीवन के लिए खतरा बन सकते हैं मूत्ररोग

इंदौर । यूरोलाजी में कई मेडिकल इमरजेंसी कंडीशन ऐसी हैं, जिनमें मरीज को असहनीय पीड़ा हो रही होती है और जिनके लिए तुरंत अस्पताल ले जाने की आवश्यकता होती है। यदि तुरंत ध्यान न दिया जाए तो यह जीवन के लिए खतरा हो सकता है। इनमें से एक बड़ा कारण यूरिन रिटेंशनन यानी पेशाब का रुक जाना है।

यह बात इंदौर यूरोलाजी सोसायटी द्वारा आयोजित वेस्ट जोन चैप्टर के 33वें वार्षिक सम्मेलन यूसीकान 2023 में यह बात डा. आरके लाहोटी ने कही। कांफ्रेंस का तीसरा और अंतिम दिन इमरजेंसी इन यूरोलाजी को समर्पित रहा। कांफ्रेंस के आर्गेनाइजिंग चेयरमैन डा. आरके लाहोटी ने बताया कि पथरी के कारण होने वाला दर्द, अंडकोष में सूजन, जननांग में गैंग्रीन, पेशाब के साथ खून निकलना, मूत्राशय में इंफेक्शन के कारण तेज बुखार, दुर्घटना में मूत्रमार्ग या किडनी पर लगी चोट जैसे कारण होने पर मरीज को तत्काल डायग्नोसिस और जरूरत पड़ने पर सर्जिकल सपोर्ट की आवश्यकता होती है।

कई प्रदेशों के 600 डाक्टर हुए शामिल

यूरोसर्जन डा. राजेश कुकरेजा ने बताया कि कांफ्रेंस में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात एवं गोवा के करीब 600 डाक्टरों ने भाग लिया। डा. नितेश पाटीदार एवं डा. सीएस थत्ते ने बताया कि कांफ्रेंस में तीन अलग-अलग हाल में यूरोलाजी के क्षेत्र की विभिन्न बीमारियों, कारणों, डायग्नोसिस, उपचार विधियों, आधुनिकतम तकनीकों, मशीनों, उपकरणों आदि के बारे में डाक्टरों ने अपने अनुभव साझा किए, रिसर्च पेपर्स पढ़े, ग्रुप डिस्कशन और केस स्टडीस पर चर्चा की। इसके साथ ही पोस्टर प्रेजेंटेशन के सत्र भी हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.