ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चुनावी बैठक में कथिततौर पर कैंंडी क्रश खेलते नजर आए सीएम बघेल, भाजपा ने कसा तंज, मुख्‍यमंत्री ने दिया जवाब

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर तेज हो गया है। सियासी दल एक-दूसरे को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की चुनावी बैठक में मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल की कथिततौर पर कैंडी क्रश खेलने वाली एक तस्‍वीर को इंटरनेट मीडिया (एक्‍स) पर पोस्‍ट कर तंज कसा है।

भाजपा ने एक्‍स हैंडल पर सीएम बघेल की तस्‍वीर पोस्‍ट कर कहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी निश्चिंत हैं, उन्हें पता है कि कितनी भी माथा-पच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है। शायद इसीलिए कांग्रेस के प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक में ध्यान देने के बजाय उन्होंने CANDY CRUSH खेलना उचित समझा।

भूपेश जी भी निश्चिंत हैं, उन्हें पता है कितनी भी माथा पच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है।

शायद इसीलिए कांग्रेस के प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक में ध्यान देने के बजाय उन्होंने CANDY CRUSH खेलना उचित समझा। ? pic.twitter.com/LmyfX2wqio

— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) October 10, 2023

भाजपा के तंज पर मुख्‍यमंत्री बघेल ने किया पलटवार

मुख्‍यमंत्री बघेल ने भाजपा के इस तंज पर पलटवार करते हुए कहा है कि पहले भाजपा को ऐतराज़ था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं, गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं? कल एक बैठक से पहले फ़ोटो मिल गई जिसमें मैं कैंडी क्रश खेल रहा हूं। अब भाजपा को उस पर ऐतराज़ है।

दरअसल उनको मेरे होने पर ही ऐतराज़ है। पर यह तो छत्तीसगढ़ के लोग हैं जो तय करते हैं कि कौन रहेगा कौन नहीं रहेगा। मैं गेड़ी भी चढूंगा, गिल्ली डंडा भी खेलूंगा। कैंडी क्रश भी मेरा फेवरेट है। ठीक ठाक लेवल पार कर लिया हूँ, वो भी जारी रहेगा। बाकि छत्तीसगढ़ को पता है कि किसे आशीर्वाद देना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.