ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Starbucks को महंगा पड़ गया employee को नौकरी से बाहर निकालना…लिया ऐसा बदला कि अब फेमस ड्रिंक होगी आम

खुदरा कॉफी और स्नैक्स स्टोर का प्रमुख ब्रांड स्टारबक्स (Starbucks) को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। कंपनी में काम कर रहे एक कर्मचारी ने नौकरी से निकाल दिए जाने पर ऐसा बदला लिया कि अब इसकी हर चरफ चर्चा है।

दरअसल, कंपनी ने जब कर्मचारी को नौकरी से बाहर निकाल दिया तो गुस्साए शख्स ने कंपनी की एक्सक्लूसिव स्टारबक्स की हर ड्रिंक की रेसिपी सोशल मीडिया पर लीक कर दी। शख्स ने  मेनू तस्वीरों में सटीक माप, सिरप टाइप और आइस मेजरमेंट को विस्तार से बताया।

एक्स (Twitter) पर इसका एक पोस्ट बी वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है, ‘एक स्टारबक्स कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया और उसने हर स्टारबक्स पेय रेसिपी पोस्ट कर दी.. आपका स्वागत है।’

वायरल हो रहे इस पोस्ट को देख लोगों ने भी जमकर रिएक्शन दिए।  कई लोगों को इस बात पर खुशी जताई तो  कई लोगों ने थ्रेड को बुकमार्क किया और उसे अपने लिए सेव करके रख लिया।

एक यूजर ने  लिखा, ‘रेसिपी!!! स्टारबक्स प्रेमी.. यह थ्रेड सभी के लिए एक उपहार है!! ऐसा तब होता है जब आप अपने कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार करते हैं…उन्हें कम वेतन देते हैं, उन्हें कर्मचारी लाभ नहीं देते हैं और यूनियन बनाने के लिए उन्हें दंडित करते हैं.

वहीं एक ने लिखा, अब हम अपना खुद का प्यारा ड्रिंक बना पाएंगे. हालांकि कुछ लोगों ने इसे शेयर करने वाले कर्मचारी और एक्स यूजर के लिए चिंता भी जताई.

बता दें कि स्टारबक्स ‘रेसिपी, फॉर्मूले बेहद गोपनीय है, ऐसे में लोगों का मानना है कि इस तरह रेसिपीज लीक होने से ये भविष्य के कर्मचारियों के लिए मुश्किल हो सकता है यानि कि उन्हें सख्त नियमों और अनुबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.