ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

70 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, DRI ने मुंबई हवाई अड्डे से चार लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मादक पदार्थ की तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए अलग-अलग घटनाओं में दो विदेशी नागरिकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर 70 करोड़ रुपये मूल्य की सात किलोग्राम कोकीन जब्त की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने एक आरोपी के पास से एक बंदूक और पांच कारतूस भी बरामद किए। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति बंदूक से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। हथियार को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। सभी चार घटनाएं पिछले कुछ दिन में हुईं। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों में एक महिला भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि डीआरआई की एक टीम ने ट्रॉली बैग में कोकीन छिपाकर ले जा रहे लोगों को पकड़ा जो इसकी तस्करी का प्रयास कर रहे थे। इसके अलावा दो और लोगों को पकड़ा गया, जिनके पास से कोकीन बरामद हुई। अधिकारी ने बताया कि इसी कार्रवाई में जांच करते हुए डीआरआई अधिकारी पालघर जिले के विरार में एक और व्यक्ति तक पहुंचे तथा उसके घर से कोकीन जब्त की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.