ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मजबूती के बाद फिर घटा सोयाबीन तेल, 15 रुपये गिरकर 920 बिका

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय खाद्य तेल बाजार में ऊंचे दामों पर मुनाफावसूली की बिकवाली बढ़ने और लेवाल कम होने से भाव में जोरदार गिरावट आई है। चीन के डालियान एक्सचेंज में कमजोरी के चलते केएलसी में हल्की गिरावट देखने को मिली है। अमेरिकी सोया तेल स्टॉक रिपोर्ट में अनिश्चितता के चलते सीबीओटी सोया तेल में भारी गिरावट आई है। इसके असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला। इंदौर में सोयाबीन तेल 15 रुपये घटकर 915-920 रुपये प्रति दस किलो रह गया।

मलेशिया का पाम तेल निर्यात अब तक मजबूत रहा है, लेकिन बाजार 1 से 20 अक्टूबर के आंकड़ों का इंतजार कर रहा है। मलेशिया पाम तेल के उत्पादन में गिरावट केएलसी को बड़ी गिरावट से बचाएगा। घरेलू बाजारों में भी ऊंचे दामों पर मांग कमजोर बनी हुई है और खरीदार मौजूदा स्तर पर खरीदारी करने से बच रहे हैं। देश में सोयाबीन की आवक सात लाख 75 हजार बोरी की रही, जिसमें से मध्य प्रदेश में तीन लाख बोरी की बताई गई। छावनी मंडी में सोयाबीन नया 4000-4750, सरसों निमाड़ी 6300, राइड़ा 4900-5100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1630-1650, मुंबई मूंगफली तेल 1620, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 915-920, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 865-870, इंदौर पाम 890, मुंबई सोया रिफाइंड 915, मुंबई पाम तेल 820, राजकोट तेलिया 2580, गुजरात लूज 1625, कपास्या तेल इंदौर 840 रुपये।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – सूर्या 4900, केपी निवाड़ी 4775, रुचि 4825, सालासर 4875, केएन एग्री 4825, प्रकाश 4860, खंडवा आइल 4875, नीमच प्रोटीन 4900, विप्पी 4830, सांवरिया 4800, बैतूल 4950, रामा 4700, प्रेस्टीज 4875, एमएस पचोर 4850, अवी एग्रो 4931, मित्तल 4900, आरएच सिवनी 4900, बंसल 4875, श्री महेश आइल 4880, अमृत 4925, स्नेहिल 4865, लाभांशी 4875 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बताए गए।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1900, देवास 1900, उज्जैन 1900, खंडवा 1875 बुरहानपुर 1875, अकोला 2775 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.