ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जान जोखिम पर डालकर कैलाश ने बुझाई आग, शॉर्ट सर्किट की वजह से हो सकता था बड़ा हादसा

इंदौर: यूं तो कैलाश विजयवर्गीय राजनीति में अपने साहसी निर्णय लेने और विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत दिखाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आज उनके इसी साहसी स्वभाव का जीता जागता नमूना देखने को मिला।

कालानी नगर के नजदीक ओम विहार कॉलोनी में आयोजित गरबे में शामिल होने जा रहे कैलाश विजयवर्गीय की नजर एक बिल्डिंग के बिजली मीटर से निकलती हुई आग पर पड़ी। जिससे बड़ी जनहानि का खतरा था। अपने साथ चल रहे लोगों को पुलिस और फायर ब्रिगेड से संपर्क करने का कहकर वो स्वयं अपनी सुरक्षा के समस्त प्रोटोकॉल भूलकर आग बुझाने दौड़ पड़े। वो ये भी जानते थे कि बिजली के सर्किट में लगी आग को पानी से नहीं बुझाया जाता। उन्होंने खुद ही आग पर मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। उनके इस तरह अपने आप को खतरे में डालने से उनके सुरक्षा कर्मी भौचक्के रह गए। विजयवर्गीय के बाद अन्य लोग भी आग बुझाने में लग गए और बड़ी घटना होने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।  पूरी बिल्डिंग में धुंआ फैल गया था। इस 4 मंजिला बिल्डिंग में कई परिवार मौजूद थे। जिनकी जान खतरे में पड़ सकती थी। जनता द्वारा कैलाश विजयवर्गीय के इस कदम की सराहना की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कैलाश जी हैं। हमारे असली हीरो। इस उम्र में भी उनकी चुस्ती, फुर्ती और प्रेजेंस ऑफ माइंड देखकर लोग दंग रह गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.