ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कई ट्रेनों हुई कैंसिल, दीवापली और छठ के दौरान मुंबई जाने-आने वालों की बढ़ेगी परेशानी

जबलपुर। दीपावली और छठ पर घर जाने के लिए ट्रेनों में सफर करने वालों की मुश्किलें बढ़ेंगी। रेलवे ने त्योहार सीजन में स्पेशल ट्रेन दौड़ाने की बजाए नियमित चल रही ट्रेनों को रद कर दिया है। वो भी एक या दो नहीं बल्कि 100 से ज्यादा ट्रेनों को रद किया गया है और कइयों के रूट बदले गए हैं। दरअसल रेलवे ने ऐन वक्त पर पटरियों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

रेलवे के मुताबिक खार-गोरेगांव के बीच छठी लाइन के चल रहे काम के कारण नान- इंटरलॉकिंग का काम होगा। इस वजह से 26 अक्टूबर से सात नवंबर तक कई ट्रेनों को रद किया गया है। इनमें लगभग 43 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें हैं तो वहीं 188 ट्रेनें ऐसी हैं, जिन्हें आंशिक रूप से निरस्त और रूट बदला गया है। इधर रेलवे ने इस बार त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेन चलाने पर जोर नहीं किया है। दशहरा आने में एक दिन का समय शेष है और दीपावली नवंबर में है।

यूपी बिहार जाने वालों की परेशानी बढ़ी

इस दौरान महीने पहले यात्रियों ने कंफर्म टिकट लेने के लिए ट्रेन में आरक्षण करा दिया था, लेकिन अब वो ट्रेन रद हो गई है, जिसके बाद उनकी यात्रा भी रद है। मुंबई से यूपी जाने वालों को ज्यादा परेशानी- रेलवे ने जबलपुर होकर मुंबई से उत्तरप्रदेश के बीच चलने वाली ट्रेनों को भी रद किया गया है। इस वजह से इस बार दीपावली पर मुंबई से यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे ने ऐन वक्त पर यह निर्णय लिया है, इस वजह से यात्री अब दूसरी ट्रेनों में आरक्षण नहीं ले पा रहे हैं।

इन ट्रेनों पर पड़ा असर

रेलवे ने इस बार तीन नवंबर से ट्रेन संख्या 04714 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल, 27 और 31 अक्टूबर और 04 नवंबर की ट्रेन संख्या 12936 सूरत-बांद्रा टर्मिनस, 28 अक्टूबर और 04 नवंबर की ट्रेन संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर, 04 नवंबर की ट्रेन संख्या 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर, 28 अक्टूबर और 01 एवं 05 नवंबर की ट्रेन संख्या 12935 बांद्रा टर्मिनस सूरत एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 27 अक्टूबर और 03 नवंबर की ट्रेन संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस को भी निरस्त किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.