ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

20 हजार रुपये घूस लेते ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी गिरफ्तार

उज्जैन। लोकायुक्त ने गुरुवार को ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी बड़नगर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपित लोकायुक्त कार्यालय के बाहर ही बेखौफ रिश्वत ले रहा था। आरोपित ने पाली हाउस में सब्जी उगाने पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि में से 15 फीसद राशि घूस के रूप में मांगी थी। मामले में उप संचालक उद्यान की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि 23 अक्टूबर को राहुल पुत्र ईश्वलाल पाटीदार निवासी ग्राम मलोड़ा बड़नगर ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया कि हाउस में उच्च कोटी की सब्जी उगाने पर मिलने वाली सब्सिडी देने के नाम पर ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी बड़नगर शैतानसिंह निनामा 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। पाटीदार का कहना था कि उसकी तथा उसके चचेरे भाई परमानंद के तीन पाली हाउस है।

इनकी कुल 4.20 लाख रुपये सब्सिडी मार्च से नहीं दी गई है। इसे लेकर सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई थी। यहां से भी सब्सिडी पास करने की बात कही गई थी। मगर निनामा उनके बैंक खातों में सब्सिडी ट्रांसफर नहीं कर रहा था। निनामा ने सब्सिडी की राशि में से 15 फीसद यानी 63 हजार रुपये की मांग की थी। आखिरकार दोनों के बीच 50 हजार रुपये में सौदा तय किया गया था।

पाटीदार ने कहा था कि वह 20 हजार रुपये गुरुवार को दे देगा और 30 हजार रुपये सब्सिडी की राशि मिलने के बाद देगा। रुपये लेकर निनामा ने पाटीदार को पहले बड़नगर नर्सरी बुलाया था। लेकिन फिर बाद में उसे फोनकर उज्जैन स्थित कोठी पैलेस पर ही आने को कहा था। गुरुवार को लोकायुक्त कार्यालय के सामने पाटीदार ने जैसे ही निनामा को 20 हजार रुपये दिए, उसने अपने हाथ में लेकर रुपये बिस्टिक के खाली टिन में रख दिए थे। इशारा पाकर लोकायुक्त ने निनामा को पकड़ लिया।

उप संचालक भी बन सकता है आरोपित

डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि पाटीदार को निनामा ने कहा था कि वह इस मामले में उप संचालक उद्यान पीएस कनेल से उनकी मुलाकात करवा देगा। कनेल ने भी गुरुवार को ही इस पाटीदार से मुलाकात की थी और कहा था कि सब्सिडी की राशि मिल जाएगी वह निनामा से एक बार मिल लें। इसके बाद ही निनामा ने घूस की राशि ली थी। डीएसपी तालान का कहना है कि मामले में पीएस कनेल की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद कनेल को भी आरोपित बनाया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.