ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक चिंतामणि महाराज ने की घर वापसी, भाजपा से मिला था लोकसभा टिकट का ऑफर

अंबिकापुर: बलरामपुर जिले के सामरी विधायक और संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने आज भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और संगठन मंत्री पवन साय के समक्ष भाजपा में शामिल हो गए। इस बार सामरी विधान सभा से टिकट कटने के कारण वे नाराज चल रहे थे, कुछ दिनों पूर्व कुसमी के श्रीकोट में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए थे, कार्यक्रम के बाद दोनों ने साथ बैठकर भोजन किया था। चर्चा के दौरान जब बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें भाजपा में आने का न्योता दिया तो चिंतामणि महाराज ने उनसे सामरी अथवा अंबिकापुर विधानसभा से भाजपा की टिकट की मांग की थी। इसके जवाब में पूर्व मंत्री ने उन्हें सरगुजा लोकसभा सीट का ऑफर दिया था।

इस घटना के बाद से ही चिंतामणि महाराज के भाजपा प्रवेश को लेकर अटकलें तेज हो गई थी। आखिरकार उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रभारी के समक्ष भाजपा प्रवेश कर लिया। इसके पूर्व भी चिंतामणि महाराज भाजपा में थे, बाद में उन्होंने कांग्रेस ग्रहण कर लिया था, उनके वापस भाजपा में शामिल होने पर भाजपाइयों द्वारा इसे घर वापसी के रूप में भी देखा जा रहा है। इस मसले को लेकर ओम माथुर ने कहा कि घर वापसी से भाजपा को फायदा होगा जो इस चुनाव में दिखेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.