ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

युवक की चाकू से गोद कर हत्या करने वाले चार युवकों को आजीवन कारावास की सजा

बुरहानपुर । चार साल पहले शिकारपुरा थाना क्षेत्र के बोरवाड़ी इलाके में एक युवक की सरेआम चाकू से गोद कर की गई हत्या के मामले में बुधवार को न्यायालय ने चार आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस हत्याकांड में शामिल रहे अठारह साल से कम उम्र के एक आरोपित का केस बाल न्यायालय में चल रहा है।

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश तपेश कुमार दुबे की अदालत ने चार साल के अंदर ही इस हत्याकांड का फैसला सुना दिया है। हत्या की यह वारदात 15 अक्टूबर 2019 को हुई थी। इस मामले में जिला अभियोजन अधिकारी कैलाशनाथ गौतम ने न्यायालय में साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत कर तर्क संगत बहस की थी।

न्यायालय ने जिन आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, उनमें गौरव उर्फ वैभव पानीवाले उम्र 20 वर्ष, निवासी नागेश्वकर मंदिर के पास महाजन पेठ, अक्षय उर्फ सोनु पवार उम्र 19 वर्ष, निवासी नागेश्वर मंदिर के पास महाजना पेठ, बब्बू उर्फ प्रकाश उर्फ प्रह्लाद महाजन उम्र 20 वर्ष, निवासी महाजनापेठ और मयूर दीक्षित उम्र 19 निवासी मोरे आर्ट के पास महाजनापेठ शामिल हैं। हत्यारों पर डेढ़-डेढ़ हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया था घटनाक्रम

जिला अभियोजन अधिकारी कैलाशनाथ गौतम ने बताया कि घटना दिनांक को शिकायतकर्ता व प्रत्यक्षदर्शी शाकिर रात करीब साढ़े नौ बजे शौचालय जा रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि घर के सामने आवेज का गौरव व उसके साथियों से विवाद हो रहा है। वह शौचालय से लौटा तो आवेज के जोर-जोर से चीखने की आवाज सुन कर दौड़ा। उसने देखा कि गौरव उसे चाकू मार रहा था।

बचने के लिए शाकिर की ओर आया, लेकिन गौरव व उसके साथी नहीं माने और चाकू से वार करते रहे। जिससे शाकिर के हाथ में भी चाकू लगा था। कुछ अन्य लोग दौड़े तो गौरव उसके साथी बाइक से भाग खड़े हुए थे।

किसी तरह ओवेज को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। शाकिर की रिपोर्ट पर ही शिकारपुरा पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.