ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में मारी रेड, Bigg-Boss विनर एल्विश यादव भी फंसे, FIR दर्ज

नोएडा: नोएडा रेव पार्टी में Bigg-Boss विनर एल्विश यादव बुरी तरह फंसे।  नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में चल रही एक रेव पार्टी में रेड मारी जहां 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

रेड के दौरान पुलिस ने 5 कोबरा बरामद किए इसके साथ ही साथ ही सांप का जहर भी मिला। जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो इसमें Big Boss विजेता एल्विश यादव का भी नाम सामने आया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एल्विश के खिलाफ भी FIR दर्ज की। जानकारी के मुताबिक, एक एनजीओ ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस को यह  शिकायत दी थी। हालांकि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है ।

बता दें कि  सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल में एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने एफआईआर कराई है। उन्होंने बताया कि यूट्यूबर एल्विश यादव नोएडा  के फार्म हाउस में अन्य यूट्यूबर के साथ मिलकर स्नेक वेनम व जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं। इसके अलावा वह  गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को आयोजित कराते हैं। जिनमें विदेशी युवतियों को बुलाकर स्नेक वेनम व नशीले पदार्थों का सेवन कराया जाता है।

वहीं जांच में पता चला है कि एल्विश ने राहुल नामक एजेंट का नंबर दिया और उनका नाम लेकर बात करने के लिए कहा। मुखबिर ने राहुल से संपर्क करके पार्टी आयोजित करने के लिए बुलाया। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी।

दो नवंबर को सेक्टर-51 स्थित सेवरोन बैंक्वेट हॉल में आरोपित प्रतिबंधित सांप लेकर पहुंच गए। उसी दौरान वन विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया।  जिनकी पहचान दिल्ली के राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ के रूप में हुई। एल्विश यादव समेत 6 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.