ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चुनावों के बीच छत्तीसगढ़ में हिंसा, नक्सलियों ने BJP नेता को उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में संदिग्ध नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार का यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या की यह घटना उस समय की है, जब दुबे झाराघाटी थाना क्षेत्र में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे कि तभी उन पर नक्सलियों ने हमला कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस का एक दल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शव को बरामद कर जिला मुख्यालय भेजा गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा की राज्य इकाई के प्रभारी ओम माथुर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दुबे की नक्सलियों ने उस समय हत्या कर दी जब वह चुनाव प्रचार पर निकले थे।

माथुर ने कहा, ” छत्तीसगढ़ के नारायणपुर विधानसभा के संयोजक व जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की प्रचार के दौरान नक्सलियों द्वारा निर्ममता से की गयी हत्या से मैं बेहद व्यथित हूं। पार्टी इस कायरतापूर्ण घटना की निंदा करती है।” नारायणपुर उन 20 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है जहां सात नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा। जबकि अन्य 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.