ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिट होने पर ही हार्दिक के नाम पर विचार होगा : चेतन शर्मा 

मुंबई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख चेतन शर्मा ने कहा है कि पूर्ण फिट होने पर ही टीम इंडिया में चयन के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के नाम पर विचार होगा। साथ ही कहा कि हार्दिक रणजी ट्राफी में क्यों नहीं खेल रहे वह नहीं जानते जबकि इस टूर्नामेंट से उनकी फिटनेस का आंकलन किया जा सकता था। वहीं इससे पहले हार्दिक ने कहा था कि रणजी ट्राफी में इसलिए नहीं खेल रहे क्योंकि उनका लक्ष्य सीमित ओवरों के लिए टीम में वापसी है। चेतन ने कहा कि हार्दिक रणजी ट्राफी में क्यों नहीं खेल रहे हैं वह नहीं जानते, उन्होंने कहा, ‘‘यदि कोई खेलना नहीं चाहता है, तो चयन समिति इस मामले में कुछ नहीं कर सकती है।”
उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने कहा कि हमारी नजर उन खिलाड़ियों पर है जो रणजी में खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।’’ चयन समिति के प्रमुख से जब हार्दिक की उपलब्धता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब तक वह गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं होते उनके नाम पर विचार नहीं होगा। जब वह गेंदबाजी के लिए भी तैयार होंगे तब तत्काल उनके नाम पर विचार होगा। हार्दिक पिछले काफी समय से टीम से बाहर हैं , ऐसे में उनके भविष्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि कई उभरते हुए खिलाड़ी सामने आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.