ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘साथ निभाना साथिया’ की ‘जानकी बा’ अपर्णा काणेकर का निधन, सदमे में को-स्टार लवी सासन, बोलीं- आपको कभी नहीं भुला सकूंगी

मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। वहीं अब हाल ही में टीवी इंडस्ट्री से आई दुखद खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। मशहूर टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ की एक्ट्रेस अपर्णा काणेकर का निधन हो गया है। सीरियल में उन्होंने जानकी बा मोदी का किरदार से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। वहीं, अब उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री और फैंस को बड़ा झटका लगा है।

‘साथ निभाना साथिया’ की जानकी बा ने 83 साल की उम्र में जिंदगी की आखिरी सांस ली। एक्ट्रेस के निधन की खबर उनकी को-स्टार लवी सासन ने दी। लवी सासन एक्ट्रेस के बेहद करीब थीं और उन्हें उनके निधन से बड़ा झटका लगा है। शो की बा को श्रद्धजलि देते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘आज मेरा दिल बहुत भारी है, क्योंकि मेरे सबसे करीबी और सच्चे फाइटर गुजर गए। बा आप उन शख्सियतों में सबसे खूबसूरत और सबसे स्ट्रॉन्ग थीं, जिन्हें मैं जानती थी। मैं सच में शुक्रगुजार हूं कि सेट पर हमने साथ में खूबसूरत वक्त बिताया, जिसे कभी नहीं भुला सकूंगी। मेरी क्यूटी बा आपकी आत्मा को शांति मिले। आपको सब बहुत प्यार करते हैं। आप बहुत याद आओगी। आपकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी।’

वहीं, शो की गोपी बहू यानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी भी अपर्णा के निधन से बेहद दुखी हैं और ‘साथ निभाना साथिया’ की पूरी टीम ने भी एक्ट्रेस की मौत पर शोक जताया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.