ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ओह ये क्या हो गया: वोट मांगने गए मंत्री साहब का मतदाता ने दांतों से काट लिया अंगूठा, जख्म में लगे तीन टांके

शिवपुरी : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शिवपुरी की विधानसभा पोहरी के ग्राम के छर्च में भाजपा के प्रत्याशी को वोट मांगना महंगा पड़ गया। मंत्री सुरेश धाकड़ जब पोहरी के ग्राम छर्च में पहुंचे तो वहां बैठे एक नाराज मतदाता से जैसे ही मंत्री जी ने हाथ मिलाने के  लिए आगे बढ़ाया तो वहां बैठे युवक रामप्रसाद ने मंत्री का अंगूठा ही अपने मुंह में दातों के बीच दबा लिया। सुरक्षा गार्ड ने रामप्रसाद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने युवक के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की तो उसे 1 घंटे बाद छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार, पोहरी विधानसभा का छर्च गांव शाम को लगभग 5.30 बजे अपने पूरे लावलश्कर के साथ चुनाव में जनसंपर्क कर रहे थे। छर्च गांव के रहने वाले रामप्रसाद जाटव अपने घर के बाहर चबूतरे पर कुछ लोगों के साथ बैठा हुआ था। तभी मंत्री अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क करने वहां आ पहुंचे और रामप्रसाद जाटव से जैसे ही मंत्री ने हाथ मिलाया तो रामप्रसाद ने मंत्री का हाथ अपने मुंह में भर लिया और अंगूठे के ऊपर के हिस्से में जोर से काट लिया।

बताया जा रहा है कि मंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने हाथ छुड़ाने का प्रयास किया तो वह सुरक्षा कर्मियों से भी उलझ गया। इस घटना में सुरेश धाकड़ के हाथ में चोट आ गई और तीन टांके लगवाने पड़े है। जानकारी मिल रही है कि रामप्रसाद मंत्री के निज निवास पोहरी किसी काम से गया हुआ था लेकिन मंत्री जी ने रामप्रसाद जाटव ने कहा था कि तुमने कैलाश कुशवाह को वोट दिया था अब काम को लेकर भी उसके पास जाओ। इस कारण मंत्री से रामप्रसाद जाटव नाराज था। इससे पूर्व भी मंत्री के नाराजगी भरे वीडियो वायरल भी हुए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.