ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़क हादसा: ‘इंडियन आइडल’ फेम नितिन कुमार पर टूटा दुखों का पहाड़,सिंगर के पिता को पिकअप ने रौंदा

मुंबई: ‘इंडियन आइडल 10’ फेम नितिन कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। नितिन कुमार के पिता राजेंद्र बबलू की सड़क हादसे में मौत हो गई। अम्ब के ज्वार में सड़क क्रॉस करते हुए पिकअप ने नितिन कुमार के पिता को टक्कर मार दी। उन्हें जल्द ही पीजीआई ले जाया गया पर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पिता की मौत से नितिन कुमार का बुरा हाल है। इस मामले में हिमाचल प्रदेश की ऊना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक ढाबा चलाने वाले इरफान खान ने पुलिस को बताया कि वह ज्वार के अम्ब बाजार में ढाबा चलाते हैं। पांच नवंबर को राजेंद्र बबलू अपनी कार (HP19F-0634) लेकर आए। कार को साइड में खड़ी करके राजेंद्र बबलू ढाबे से सामान लेने लगे लेकिन जैसे ही वह वापस गाड़ी की ओर जाने लगे तो पीछे से एक अन्य पिकअप, जिसका नंबर UP13CT-7644 था वह बड़ी तेज रफ्तार में आई और गाड़ी के पास पहुंच रहे राजेंद्र बबलू को अपनी चपेट में ले लिया। जीप की टक्कर से राजेंद्र वहीं सड़क पर गिर गए और जीप चालक मौके से फरार हो गया।

इरफान खान ने आगे बताया कि आरोपी लम्बा सैल की तरफ भाग गया तो उन्होंने तुरंत ही वहां फोन किया और फिर नितिन के घायल पिता राजेंद्र बबलू को हॉस्पिटल ले गए।आरोपी तेज रफतार और लापरवाही से जीप चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस मामले में अब जीप चालक के खिलाफ IPC की धारा 279, 337 और मोटर व्हीकल्स एक्ट 1988 की धारा187 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.