ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुरादाबाद में बधाई लेने आए किन्नरों ने ले ली बच्ची की जान, मां ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में किन्नरों की छीना-झपटी में एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। आरोप है कि किन्नरों ने बधाई न मिलने से नाराज होकर दो महीने की मासूम बच्ची को छीना-झपटी करते हुए जान से मार दिया और शव घर में फेंक कर चले गए। बच्ची की मां ने डिलारी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई।

छीना-झपटी करने जमीन में गिरी बच्ची

बुढ़नपुर गांव के सद्दाम अली की पत्नी ने दो माह पहले बेटी को जन्म दिया था। बच्ची के पिता सद्दाम किसी काम से हरिद्वार गए हुए थे और चाचा मजदूरी करने गए थे और दादी भी पड़ोस में गयी हुई थी। घर में सिर्फ मां और बच्ची मौजूद थे। इसी बीच वहां किन्नर बधाई लेने पहुंच गए। किन्नर बच्ची को गोद में उठाकर उसकी मां से बधाई के रुपये मांगने लगे। इस पर मासूम की मां ने कहा कि अभी घर पर कोई बड़ा मौजूद नहीं है। घर के सभी लोग बाहर गए हुए हैं। जब घर के लोग आ जाएंगे तो तुम्हें बधाई दे दी जाएगी। आरोप है कि किन्नर नहीं माने और बच्ची के साथ छीना-झपटी करने लगे जिससे बच्ची गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

डिलारी थाने प्रभारी हिमांशु सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि किन्नर बधाई लेने पहुंचे थे। बच्ची की मौत कैसे हुई इसकी अभी जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.