ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Part Time Job की तालाश में है तो जरा ध्यान दें, कुछ घंटें काम कर 2500 से 5800 रुपए…

चंडीगढ़ : अगर आप भी पार्ट टाइम जॉब की तालाश में है तो हो जाए सावधान है। दरअसल, होटल को फाइव स्टार रेटिंग का टास्क देकर ठगों ने एक महीने के भीतर सैक्टर-7 निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी से 30 लाख 94 हजार 648 रुपए की ठगी कर ली। अमृता सिंह ने पैसे मांगे तो ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप पर जवाब देना बंद कर दिया। साइबर सैल ने जांच कर अमृता की शिकायत पर अज्ञात ठगों पर मामला दर्ज किया है।

सैक्टर-7 निवासी अमृता सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अगस्त को टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का आफर आया था। मैसेज करने वाले ने फर्म का मालिक बताया और कहा कि कुछ घंटे काम कर 2500 से 5800 रुपए तक कमाए जा सकते हैं। उन्होंने पार्ट टाइम जॉब करने। के लिए हां कर दी। थोड़ी देर बाद एजेंट ने संपर्क किया और ट्रायल वर्क का प्रस्ताव दिया।

कई होटल को फाइव स्टार रेटिंग का टास्क दे खाते में बोनस के रूप में 700 रुपए डाले गए। महिला रकम जमा करवाती गई और 30 लाख 94 हजार 648 रुपए जमा करवा दिए। जब महिला ने टास्क पूरा करने पर हुई कमाई का 50 प्रतिशत हिस्सा मांगा तो जवाब देना बंद कर दिया। अमृता ने बताया कि उसके साथ ठगी की वारदात 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.