ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर के छात्रावास से चल रही थी फर्जी फर्म, लाखों सहित तीन गिरफ्तार

इंदौर। निवेश का प्रलोभन देकर निवेशकों से ठगी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपितों से तीन लाख रुपये, 14 सिमकार्ड, नौ मोबाइल और लाखों रुपयों का हिसाब मिला है। सरगना अभी भी फरार चल रहा है। हरियाणा केरल के फरियादी थाने पहुंच चुके हैं।

डीसीपी जोन-3 पंकज पांडे के मुताबिक, पुलिस ने कैथल (हरियाणा) निवासी अनिल कुमार सेठ की शिकायत पर ग्रो कैपिटल एडवाइजरी फर्म के विरुद्ध केस दर्ज किया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपितों के ठिकाने पर छापा मार। आरोपित सांवेर रोड स्थित शाकंभरी कालोनी में एक छात्रावास से फर्म संचालित कर रहे थे। पुलिस ने रोहित, हरिओम और अनिल भंडारी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को फ्लैट से तीन लाख कैश, लैपटाप, नौ मोबाइल और 14 सिमकार्ड भी मिले। मास्टरमाइंड राहुल है जो अभी तक फरार है। पुलिस के मुताबिक, मौके से रजिस्टर मिले हैं, जिसमें निवेशकों को दिए जाने वाले लुभावने आफर और उनके सवालों के जवाब लिखे हैं। आरोपित निवेशकों को जाल में फंसाने की ट्रेनिंग ले चुके थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.