ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डोनाल्ड ट्रंप का सोशल मीडिया ऐप हुआ लॉन्च

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का सोशल मीडिया ऐप लॉन्च हुआ है। ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब से प्रतिबंधित होने के एक साल बाद ट्रंप ने अपने समर्थकों तक पहुंचने के लिए एक नया डिजिटल मंच तैयार किया है। ट्रंप ने इसका नाम ट्रुथ रखा है, जिसका हिंदी में अर्थ होता है सत्या। इस ऐप को ऐप्पल ऐप स्टोर से सीमित संख्या में सब्सक्राइबर्स के लिए डाउनलोड करने की पेशकश की गई थी, जिन्होंने पहले ही इसका ऑर्डर किया था। बाकी लोगों को अगले 10 दिनों में यहां एंट्री मिल जाएगी।

 लॉन्च के तुरंत बाद साइट को तकनीकी गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा। लोगों को साइन इन करने में परेशानी हुई। ट्रंप की टीम की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, “भारी मांग के कारण हमने आपको हमारी प्रतीक्षा सूची में रखा है। हम आपसे प्यार करते हैं।” ट्रम्प उम्मीद कर रहे हैं कि ट्रुथ सोशल उन लाखों लोगों को आकर्षित करेगा जिन्होंने ट्विटर पर उन्हें फॉलो किया था। आपको बता दें कि ट्रंप अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.