ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

झारखंड पुलिस ने 10 लाख के इनामी माओवादी बलराम उरांव सहित 9 नक्सली को किया गिरफ्तार

झारखंड पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली। झारखंड पुलिस  ने अभियान डबल बुल के तहत 9 उग्रवादी गिरफ्तार किये गए हैं। इसमें 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बलराम उरांव, सब जोनल कमांडर दसरथ सिंह खेरवार, एरिया कमांडर मारकेश नागेसिया, शैलेश्वर वराव, मुकेश कोरवा, वीरेन कोरवा, शेलेन्द्र नागेसिया, संजय नागेसिया ओर शिला खेरवार शामिल हैं। नक्सलियों के विरुद्ध 8 फरवरी से ऑपरेशन डबल बुल के नाम से अंतर जिला संयुक्त वृहद अभियान चलाया जा रहा था। सोमवार तक चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस की 10 बार नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई।

ज्ञात हो कि 10 दिनों पूर्व 15 लाख के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू के दस्ते की बुलबुल के जंगल में भ्रमण करने की सूचना पर सर्च अभियान शुरू किया गया था। जिसके बाद से निरंतर अभियान जारी है। इस अभियान में जहां तीन जवान आईईडी की चपेट में आकर घायल हुए। वहीं पुलिस ने एक नक्सली को भी मार गिराने में सफलता पायी है। इधर सीआरपीएफ कमांडेंट प्रभात कुमार और एसपी अभियान की अगुवाई में अभियान चलाते हुए नक्सलियों पर नजर रखी जा रही है।

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम ने एक इंसास रायफल, 315 बोर का रायफल, एक अमेरिकन रायफल, एक पिस्टल, 1678 जिंदा गोली, 21 मैगजीन, समेत कई अन्य सामान बरामद किया है। लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों के खिलाफ लगातार 12 दिनों तक मेगा ऑपरेशन अभियान चला। 12 दिन चले इस अभियान के दौरान 10 बार नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 10 लाख के इनामी बलराम उरांव समेत नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इसमें जोनल कमांडर बलराम उरांव पर दस लाख रुपये का इनाम है। बलराम के ऊपर 82 मामले दर्ज हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.