ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Bigg Boss 17: बिग बॉस ने एक बार फिर किया कंटेस्टेंट्स का तबादला, अंकिता-विक्की ही नहीं, इन्हें भी किया जुदा

नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस सीजन 17 की शुरुआत से ही शो में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। सलमान खान के शो में इस बार कंटेस्टेंट का काम सिर्फ दम लगाकर नहीं चल रहा है, बल्कि उन्हें दिल और दिमाग से भी खेलना पड़ रहा है।

इस शो को टीवी पर ऑनएयर हुए लगभग 1 महीना हो गया है। पिछले सीजन की तरह इस सीजन में भी खुद बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ मिलकर खेल रहे हैं। इसलिए वह सिर्फ अपने फेवरेट को बायस्ड होकर सपोर्ट ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि घरवालों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काते हुए भी नजर आ रहे हैं।

एक महीने में तीसरी बार बिग बॉस ने घरवालों का तबादला किया है। इस तबादले के बाद अंकिता-विक्की तो एक-दूसरे से जुदा हुए ही, लेकिन कई और सदस्य हैं, जिन्हें बिग बॉस ने एक-दूसरे से अलग कर दिया।

बिग बॉस के दिल-दिमाग मकान में पहुंचे ये कंटेस्टेंट

इस बार बिग बॉस के घर में तीन मकान है, जिसमें छह-छह कंटेस्टेंट हैं। दिल के मकान में जहां दोनों कपल और ईशा और अभिषेक थे, तो वहीं दिमाग के मकान में मुनव्वर, मनारा, खानजादी, रिंकू, जिगना वोरा और नाविद रह रहे थे। इसके अलावा दम के मकान में अरुण, तहलका, अनुराग डोभाल, सना रईस खान और समर्थ जुरेल रह रहे थे।

हालांकि, बिग बॉस एक बार फिर से गेम में ऐसा ट्विस्ट लेकर आए, जिससे घर में बवाल मच गया। बिग बॉस ने इस बार अंकिता और सबसे ज्यादा घर में दिमाग चलाने वाले विक्की जैन को भी एक-दूसरे से जुदा कर दिया, तो वहीं मनारा और मुनव्वर की जोड़ी भी टूट गयी।

बिग बॉस के तबादले के बाद अब दिल के मकान में जहां अंकिता, मुनव्वर, ईशा, समर्थ, जिगना और रिंकू पहुंच चुके हैं, तो वहीं दिमाग के मकान में अनुराग डोभाल, अरुण माशेट्टी, विक्की जैन, सना रईस, खानजादी और तहलका आ गए हैं।

दम के मकान में बिग बॉस ने इन कंटेस्टेंट को किया शिफ्ट

बिग बॉस के तीसरे मकान में पिछले तीन हफ्ते Youtubers अनुराग डोभाल, तहलका भाई और अरुण माशेट्टी रहते थे, लेकिन यही मकान सबसे ज्यादा शांत था। हालांकि, अब दम के मकान में मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और नाविद की शिफ्टिंग हो चुकी है।

ऐसे में देखना ये है कि दम के मकान में आए घरवाले क्या कमाल करते है। वीकेंड के वार में टाइगर 3 एक्टर सलमान खान ने ऐश्वर्या से लेकर विक्की और खानजादी से लेकर मनारा चोपड़ा तक कई कंटेस्टेंट की खूब क्लास लगाई थी। बीते हफ्ते दिवाली की वजह से घर में कोई नॉमिनेशन नहीं हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.