ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

NEET पेपर लीक: तेजस्वी यादव के PS प्रीतम कुमार से होगी पूछताछ, EOU कर रही तलब की तैयारी

नीट (NEET) पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव के प्राइवेट सेक्रेटरी प्रीतम कुमार से पूछताछ होगी. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) उसे तलब करने की तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि EOU प्रीतम से पूछताछ के लिए इओयू दफ्तर बुलाएगी और वहीं पूछताछ करेगी. दरअसल, पेपर लीक के किंग पिन सिकंदर कुमार यादवेंदु से प्रीतम कुमार के डायरेक्ट कनेक्शन के कई तथ्य सामने आए हैं.

नीट पेपर लीक होने के बाद सिकंदर यादवेंदु के लिए सरकारी गेस्ट हाउस बुक कराने से लेकर उसकी पोस्टिंग तक में प्रीतम कुमार की भूमिका सामने आ रही है. लिहाजा EOU उसे तलब कर पूछताछ करने की तैयारी में है. पेपर लीक मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी कई तथ्य सामने रखते हुए सिकंदर के लालू से भी डायरेक्ट कनेक्शन की बात कही है.

तेजस्वी ने लीक कराया NEET का पेपर- विजय सिन्हा

नीट परीक्षा मामले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि ये बहुत गंभीर विषय है और निश्चित तौर पर इसकी उच्च स्तरीय जांच हो. क्योंकि ये मामला यहां के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से जुड़ा है. उनके PS रूम बुक कराते हैं और अनुराग यादव को ठहराते हैं. ये दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 1 मई को तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार ने गेस्टहाउस कर्मी प्रदीप कुमार को फोन कर सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए कमरा बुक करने को कहा था.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 4 मई को प्रीतम कुमार ने प्रदीप कुमार को कमरा बुक करने के लिए फिर से फोन किया. तेजस्वी यादव के लिए ‘मंत्री’ शब्द का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने कहा कि पूरा परिवार घोटालों से भरा हुआ है. पिता लालू यादव चारा घोटाला और पुत्र तेजस्वी यादव NEET पेपर घोटाला. तेजस्वी यादव के PA ने सिकंदर के लिए गेस्ट हाउस बुक कराया. सिकंदर वही व्यक्ति है जिसने NEET का पेपर लीक कराया.

EOU के निशाने पर दो सेटर

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, EOU के निशाने पर दो सेटर भी आए हैं. इनमें एक का नाम अतुल वत्सय जबकि दूसरे का नाम अंशुल सिंह है. ये दोनों वैशाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं. EOU मामले की जांच कर रही है. इन दोनों के सह पर ही अमित आनंद और नीतीश कुमार बिहार में प्रतियोगिता परीक्षा में सेटर का काम किया करता है. विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को मोटी रकम लेकर पास करवाने का काम करता है.

अतुल वत्सय पिछले कई महीनों से महाराष्ट्र के एक शहर में रह रहा है. अंतरराज्यीय सॉल्वर गैंग का सरगना अतुल वत्सय रिटायर प्रशासनिक अफसर का बेटा बताया जा रहा है. वह मूलरूप से जहानाबाद के बंधुगंज गांव निवासी अरुण केसरी का बेटा है. कॉमनवेल्थ गेम घोटाले में डिप्टी डायरेक्टर रहे उसके पिता CBI के शिकंजे में फंसे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.