ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नमाज पढ़ने और मुस्लिम बनने के फायदे बता रहे प्रोफेसर, विक्रम विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा

उज्जैन : विक्रम विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में शुक्रवार दोपहर कुछ छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों ने फार्मेसी विभाग में नियुक्त अतिथि विद्वान अनीस शेख पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रों का कहना है कि विद्यार्थियाें के वाट्सएप ग्रुप में अनीस शेख हिंदू विद्यार्थियों को टारगेट कर नमाज पढ़ने और मुस्लिम बनने फायदे बताते हैं।

हंगामे के दौरान विद्यार्थियों ने टेस्ट रुकवाकर मुख्य चैनल गेट पर ताला जड़ दिया। छात्रों ने अतिथि विद्वान अनिस शेख को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग उठाई। हंगामे की सूचना मिलने पर कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय पहुंचे। उन्होंने ताला खुलवाकर विद्यार्थियों की बात सुनी और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अनिस शेख ने बताया षडयंत्र

मामले में अनिस शेख का कहना है कि वे 2011 से विभाग में सेवा दे रहे हैं। कुछ छात्र षडयंत्रपूर्वक मुझे हटवाना चाहते हैं। मुझे मेरी गरिमा का ख्याल है। मैंने ऐसा कोई कृत्य नहीं किया जो शिक्षकीय कार्य और पद के विरूद्ध हो।

हिंदू विद्यार्थियों को फेल करने का आरोप

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महामंत्री आदर्श चौधरी ने अनिस शेख पर हिंदू विद्यार्थियो को कैमेस्ट्री में फेल करने और दूसरे विद्यार्थियाें को परीक्षा में अच्छे अंक देने का आरोप भी लगाया। चौधरी ने कहा कि लंबे समय से अनिस शेख की शिकायतें मिल रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.