बच्चों को कल पिलाई जाएगी पोलियो ड्राप, जागरूकता के लिए आसमान में लहराया बैलून
भोपाल। 23 जून, रविवार को आयोजित किए जा रहे पल्स पोलियो अभियान की जागरूकता के लिए कलेक्टर कार्यालय में स्काई बैलून लहराया गया है। यह बैलून 100 फीट की ऊंचाई पर स्थित किया गया है। इस अवसर पर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बैलून को आसमान में छोड़कर स्वजनों से अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पांच साल तक की उम्र के बच्चों के स्वजन रविवार, 23 जून को पोलियो बूथ पर पहुंचकर पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं। कलेक्टर कार्यालय में पल्स पोलियो अभियान के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.