ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डीएम द्वारा एनएच 83 सड़क का विस्तार से निरीक्षण किया गया

गया ज़िला के क्षेत्र में पड़ने वाले बेलागंज बॉर्डर से डोभी गया बॉर्डर तक के सड़को की स्थिति का बिंदुवार जानकारी प्राप्त किया। बेलागंज बॉर्डर से प्रेतशिला होते हुए बोधगया डोभी जाने वाली नेशनल हाईवे निर्माण कार्य के कम प्रगति वाले जगहों पर जाकर सभी पदाधिकारियों को तेजी से प्रगति लाने हेतु कई आवश्यक निर्देश दिए।
सड़क निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर मुआवजे से संबंधित लोगों ने जिला पदाधिकारी से मुआवजा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी ने जिला भू अर्जन पदाधिकारी को संबंधित मामलों की जांच करते हुए यथाशीघ्र मुआवजा का भुगतान संबंधी अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कंस्ट्रक्शन पॉइंट की संख्या, मेन पावर की छमता, मटेरियल की उपलब्धता इत्यादि के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई मो० गुलाम कादिर द्वारा बताया गया कि नवंबर 2020 से एनएच 83 का कार्य पुनः प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने की अंतिम तिथि नवंबर 2022 निर्धारित है। जिला पदाधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निर्धारित तिथि तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण करावे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि बेला खनेता, पाली बेला, बेलाडीह, बेला प्राणपुर, नेउरी चाकन्द, चाकन्द बाजार, बारा चाकन्द, अंगरैली चाकन्द, पांडे परसावा चाकन्द इत्यादि जगहों पर सड़क निर्माण हेतु कुछ समस्याएं आ रही हैं। जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, डीसीएलआर सदर, अंचलाधिकारी बेलागंज को निर्देश दिया कि विभिन्न स्तरों के आने वाले मामलों को निपटारा करते हुए सड़क निर्माण में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो, इसके लिए अग्रेतर कार्रवाई करें। जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर को अपने स्तर पर कम प्रगति वाले क्षेत्रों के ग्रामीण तथा एनएचएआई के पदाधिकारी के साथ बैठक कर सड़क निर्माण कार्य को तेजी से करवाने का निदेश दिया।
निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि एनएच 83 सड़क निर्माण में कुल 11 सरकारी विद्यालय आ रहे हैं, जिसे तोड़ते हुए संबंधित अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले भूमि में विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने एनएचएआई के पदाधिकारी को निदेश दिया कि टूटे हुए 11 विद्यालयों के एवज में अतिशीघ्र नया विद्यालय निर्माण करवाना सुनिश्चित करें।
बेला चाकन्द सड़क निर्माण के बीच लगभग 10 पीपल एवं बरगद के पेड़ आ रहे हैं, जिला पदाधिकारी ने जिला वन पदाधिकारी को पत्र भेजते हुए अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि चाकन्द एवं डोभी में 1-1 बीएसएनल टावर रहने के कारण सड़क निर्माण के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिला पदाधिकारी ने अपने स्तर से पत्राचार कराते हुए बीएसएनएल के पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में चाकन्द प्रेतशिला के समीप आरओबी नहीं रहने के कारण सड़क निर्माण प्रभावित हो रही है। जिला पदाधिकारी ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई को रेलवे के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कराते हुए आरओबी निर्माण कार्य तेजी से करवाने का निर्देश दिया ताकि एनएच 83 का रास्ता और भी सुगम हो सके।
जिला पदाधिकारी ने एनएचएआई के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य में काफी धीमी प्रगति है, इसमें तेजी लाते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराना सुनिश्चित करें। सड़क निर्माण कार्य में आने वाले समस्याओं को पदाधिकारी अपने स्तर से निराकरण करें।
निरीक्षण के क्रम में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, डिप्टी मैनेजर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, डीसीएलआर सदर, अंचलाधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.