ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

NEET पेपर लीक: CBI ने शुरू की जांच, देशभर से जुटाए जाएंगे इनपुट, आरोपियों से होगी पूछताछ

NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. देश में अलग-अलग राज्यों में सीबीआई ब्रांच की टीम जांच में जुट गई है. सीबीआई अभी तक गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. NTA के जिन अधिकारियों ने नीट परीक्षा कंडक्ट करवाई सीबीआई उन सभी से जल्द संपर्क कर सकती है.

सीबीआई को कई दिन पहले ही नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए बोल दिया गया था क्योंकि इस पूरे मामले कि शिकायतें कई राज्यों से मिल रही थी. शिक्षा मंत्रालय ने कल लिखित तौर पर नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सीबीआई को सौंप दिया है. इसके बाद आज से जांच एजेंसी ने जांच शुरू कर दी है. सीबीआई बहुत जल्द जांच को आगे बढ़ाएगी.

नए सिरे से मामले की जांच करेगी CBI

नीट पेपर लीक मामले में बिहार और गुजरात पुलिस एफआईआर दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. लिहाजा सीबीआई बिहार और गुजरात में दर्ज हो चुके केस को टेकओवर करकर एक नया मामला दर्ज करेगी और फिर गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूछताछ के साथ नए सिरे से केस की जांच करेगी. सीबीआई ने देश भर की अपनी ब्रांचों को पहले ही इनपुट जुटाने के लिए बोल दिया था.

वहीं, यूजीसी नेट मामले की जांच सीबीआई पहले से ही कर रही है. इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ साजिश और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आज सीबीआई ने यूपी के कुशीनगर में एक केंडिडेट से पूछताछ की है. वहीं, नीट मामले में बिहार देवघर से कई आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. CBI अब शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपियों से पूछताछ करेगी.

नीट पेपर लीक मामले में हर रोज नए खुलासे

नीट पेपर लीक मामले में हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं. बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र से नीट पेपर लीक के तार जुड़ चुके हैं. इन जगहों से अब तक कई लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. इस मामले में राजनीति भी जमकर हो रही है. विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. सड़कों पर छात्र और उनके अभिभावक प्रदर्शन कर रहे हैं. इसको लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.