ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रशासन ने भेजा राशन,चैंबर देगा 6 लाख और बेटे की पढ़ाई का भी इंतजाम

ग्वालियर। बहोड़ापुर के कैलाश नगर में मेवा कारोबारी विजय गुप्ता व दो बेटियों की अग्निकांड में हुई मौत के मामले में रविवार को कलेक्टर रुचिका चौहान पत्नी व बेटे से मिलने पहुंचीं। पीड़ित परिवार से हादसे पर दुख जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रशासन की ओर से परिवार के लिए राशन की व्यवस्था कराई गई। वहीं मदद के तौर पर व्यापारी वर्ग भी आगे आया है। चैंबर आफ कामर्स की ओर से पीड़ित परिवार को छह लाख रूपए की मदद दी जाएगी,यह राशि एकत्रित भी कर ली गई है। इसके साथ ही एक अन्य व्यापारी ने बेटे की पढ़ाई का जिम्मा उठाया है। जले हुए घर को ठीक करने के लिए डेढ़ लाख रूपए की मदद भी दिलाई जा रही है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले कैलाश नगर में मेवा कारोबारी विजय गुप्ता व उनकी दो बेटियों की घर में आग लगने से मौत हो गई थी। पत्नी व बेटा मुरैना गए हुए थे इसलिए इस अग्निकांड से बच गए। इस हादसे में फायर बिग्रेड के देरी से पहुंचने व एंबुलेंस में आक्सीजन न होने का आरोप भी सामने आया है। नगर निगम घटनास्थल पर फायर बाल भी ले जाना भूल गया था और जब बाद में फायर बाल की जांच की गई तो वे एक्सपायर्ड निकलीं। इस मामले में क्षेत्र के जेडओ व एंबुलेंस कंपनी को नोटिस दिया गया है।

कलेक्टर से बोले स्वजन-देर से आई थी एंबुलेंस

स्वजनों से मिलने पहुंची कलेक्टर के सामने परिवार के लोगों ने कहा कि नगर निगम की फायर बिग्रेड की लापरवाही रही। देर से गाड़ियां पहुंची और एंबुलेंस में भी व्यवस्था ठीक नहीं थी। इसकाे लेकर कलेक्टर ने बताया कि इस मामले में नगर निगम के स्तर पर जांच की जा रही है। वहीं विजय गुप्ता की पत्नी को आंगनबाड़ी में नौकरी देने को लेकर भी प्रयास किए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.