ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली: आतिशी के अनशन का चौथा दिन, वजन-BP कम, कीटोन बढ़ा, डॉक्टर ने दी भर्ती होने की सलाह

दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर सूबे की जल मंत्री आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी है. मंत्री के अनशन का सोमवार को चौथा दिन है. मंत्री साफ कर दिया है कि जब तक हरियाणा सरकार दिल्ली के पानी हिस्सा जारी नहीं करती उनका अनशन जारी रहेगा. इस बीच उनके स्वास्थ्य में भी गिरावट आई है. तबियत बिगड़ने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है.

आम आदमी पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया गया है. इस वीडियो में डॉक्टर आतिशी का चेकअप करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि अनशन की वजह से आतिशी का स्वास्थ्य बिगड़ गया है. उनका वजन, ब्लड प्रेशर कम हुआ है वहीं कीटोन लेवल आज बढ़ा रहा. पोस्ट में बताया गया है कि डॉक्टर ने मंत्री आतिशी की तबियत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है. हालांकि मंत्री अपनी जान को खतरे में डाल कर दिल्ली के लोगों के लिए उनके हक का पानी दिलाने की लड़ाई जारी रखेंगी.

आतिशी के अनशन पर बैठने के बाद हरियाणा ने दिल्ली का पानी और कम किया:AAP
आतिशी के अनशन पर बैठने के बाद हरियाणा ने दिल्ली का पानी और कम किया:AAP
एकमात्र उद्देश्य, राजनीतिक लाभ.... जल संकट पर दिल्ली LG का AAP पर हमला
एकमात्र उद्देश्य, राजनीतिक लाभ…. जल संकट पर दिल्ली LG का AAP पर हमला

 

जंगपुरा के भोगल में भूख हड़ताल पर बैठी दिल्ली की मंत्री ने एक वीडियो संदेश जारी कर साफ कर दिया है कि उन्हें चाहे जितनी भी परेशानी हो लेकिन जब तक हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं देता वह हड़ताल खत्म नहीं करेंगी. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि हरियाणा ने बीते तीन हफ्तों में दिल्ली के लिए छोड़े जाने वाले पानी का हिस्सा 100 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) कम कर दिया है. उन्होंने बताया कि 100 एमजीडी कम पानी मिल रहा है जिसकी वजह से दिल्ली के 28 लाख लोग प्रभावित हो रहे हैं.

 

इसके साथ ही मंत्रियों ने भोगल में भूख हड़ताल स्थल पर एक बैठक की. जहां उन्होंने इस मुद्दे के समाधान के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखने का फैसला किया है. आप पार्टी के मंत्रियों का कहना है कि वह लोग दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सभी अधिकारियों को वजीराबाद, बवाना में फ्लो मीटर की रीडिंग देखने और वहां नदी के जलस्तर को देखने के लिए आमंत्रित करते हैं. मंत्रियों का कहना है कि हरियाणा द्वारा छोड़े गए पानी के लिए डेटा उपलब्ध है और वह खुद देख सकते हैं कि कैसे पानी कम हो गया है. वहीं मंत्री ने घोषणा की कि शाम को आतिशी के अनिश्चितकालीन उपवास के समर्थन में एक कैंडल लाइट मार्च निकाला जाएगा.

 

वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार 23 जून को आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की. जिसके बाद उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया है कि उनका राज्य दिल्ली को अतिरिक्त पानी दे सकता है इस बात पर वह विचार करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.