ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उत्तर प्रदेश में दुल्हन की हत्या करने वाले प्रेमी ने मुरैना में किया सुसाइड, फांसी लगाकर दी जान..

मुरैना। उत्तर प्रदेश के झांसी में युवती की गोली मारकर हत्या कर फरार हुए युवक ने मुरैना में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना काशीबाई धर्मशाला की है,यहां पर पुलिस के डर से युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन रोड़ थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि युवक अपनी प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज था और उसने शादी से कुछ घंटे पहले ही युवती को ब्यूटी पार्लर में गोली मार दी थी।

युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया यहां पर उसने दम तोड़ दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। युवक मुरैना में एक धर्मशाला में रुका हुआ था और यहां पर उसने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक युवक दतिया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

युवक के फोटो झांसी भेजे गए इसके बाद झांसी पुलिस भी मुरैना पहुंच गई। दुल्हन के सजने के लिए परिवार ने गार्डन से कुछ ही दूरी पर एक ब्यूटी पार्लर बुक कर रखा था। यहां पर युवक पहुंच गया और युवती से अपने साथ चलने के लिए कहने लगा जब युवती ने मना किया तो उसको दो गोली मारी और फरार हो गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.