ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नीमच में शौच के लिए गए दो सगे भाई पोखर में डूबे, हुई दर्दनाक मौत..

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में दो सगे भाई बुधवार की शाम को पोखर में डूब गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र की है, यहां पर ग्राम रामनगर में रहने वाले दो भाई सोच के लिए पोखर के किनारे चले गए थे। आपको बता दें कि रामनगर निवासी शिवलाल रावत और उनकी पत्नी नीतू बाई अपने दो बच्चों के साथ खेत पर काम कर रहे थे।

 तब अचानक दोनों सगे भाई पोखर के किनारे चले गए। जब काफी देर तक दोनों नहीं लौटे तो उनको तलाश ने के लिए पहुंची मां को दोनों की चप्पल पानी में दिखी इसके बाद अन्य परिजनों को जानकारी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों के शव को पानी से बाहर निकाल दिया गया। सूचना पर तत्काल कुकड़ेश्वर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

 दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मनासा के शासकीय अस्पताल भेज दिया। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजन और गांव के लोगों में शोक की लहर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.