ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कटनी में नई दंड संहिता लागू होने के बाद न्यायालय ने चालान के बाद एक दिन में सुनाया फैसला

कटनी। कटनी में एक जुलाई से नई दंड प्रक्रिया संहिता को अमल में लाए जाने के बाद दंडित किए जाने का यह पहला मामला है। शराब के नशे में वाहन चलाना एक ट्रक चालक व उसके मालिक को भारी पड़ा। यातायात की जुहला हाईवे चौकी पुलिस ने जांच के दौरान चालक को नशे में वाहन चलाते पकड़ा और कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने चालक व मालिक पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएन 9939 को रोका गया था

एक जुलाई को यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी प्रभारी सूबेदार मोनिका खड़से व चौकी के स्टाफ वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएन 9939 को रोककर उसकी जांच की गई, जिसमें वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाया गया।

मोटर वीकल एक्ट की सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई

तत्काल मुलाहिजा के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय भेजा गया। हास्पिटल में चिकित्सक ने चालक के नशे में होने की पुष्टि कर दी। नतीजतन वाहन चालक रवि पिता अमरनाथ व वाहन मालिक विजयकांत गुप्ता पिता ब्रज किशोर गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने मोटर वीकल एक्ट की सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई की।

चालक व वाहन मालिक पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

प्रकरण को न्यायालय में प्रस्तुत किया। आरोप-पत्र और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर जिला न्यायालय ने वाहन चालक व वाहन मालिक पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.