ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार: मोतिहारी में साधु से मॉब लिंचिंग! खंभे से बांधकर भीड़ ने पीटा

बिहार के मोतिहारी में एक साधु मॉब लिंचिंग का शिकार हो गए. भीड़ ने साधु को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा. इस दौरान साधु भीड़ से उन्हें छोड़ने के लिए रहम की भींख मांगता रहा, लेकिन भीड़ पर उनकी गुहार का कोई असर नहीं पड़ा. वहां से गुजर रहे रिटायर्ड दरोगा ने घायल साधु को भीड़ के चंगुल से बामुश्किल छुडाया. साधु की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पीड़ित साधु ने पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. घटना जिले के मलाही थाना क्षेत्र के चटिया गांव के लालकिशोर गिरी उर्फ नागा बाबा के साथ हुई है. वह अपनी बाइक से मंदिर जा रहे थे, तभी रास्ते में गांव टिकुलिया में एक युवक उनकी बाइक से टकरा गया.

भीड़ ने साधु को विद्युत पोल से बांधा

घटना के बाद युवक और नागा बाबा में कहासुनी होने लगी. युवक ने अपने गांव के लोगों को बुला लिया. ग्रामीणों की भीड़ ने नागा बाबा को एक बिजली के पोल से बांध दिया. बाबा के हाथ और पैर बांधकर उनकी जमकर पिटाई कर दी. बाबा बार-बार अपनी रहम की भीख मांगता रहा लेकिन हिंसक भीड़ उनकी गुहार सुनने को तैयार नहीं थी. काफी देर तक ग्रामीण नागा बाबा की पिटाई करते रहे. शोर सुनकर कुछ देर बाद गांव के ही एक रिटायर्ड दारोगा वहां पहुंचे. उन्होंने साधु को भीड़ के चंगुल से छुड़वाया.

वीडियो हुआ वायरल

किसी ने नागा बाबा के साथ मारपीट की वीडियो को वायरल कर दिया. बाबा ने गोविंदगंज थाना पर 9 नामजद और 20 अज्ञात ग्रामीणों के ऊपर आरोप लगाया. पुलिस ने इस मामले में मुदकमाँ दर्ज कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए वायरल वीडियो के आधार पर नामजद एक ग्रामीण अशोक राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. पुलिस बाकी आरोपियों को गिरफ्तारी करने में जुटी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.