ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्य प्रदेश के 77 जलाशयों की होगी जियो टैगिंग, मॉनिटरिंग भी ऑनलाइन

भोपाल : प्रदेश के जलाशयों की जियो टैगिंग की जाएगी। इस कार्य को सितंबर, 2024 तक पूरा करना होगा। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 52 जिलों में कुल 240 जलाशय हैं जिनमें से 163 की ऑनलाइन जियो टैगिंग हो गई है और 77 की होनी है। इस कार्य को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने सभी मैदानी कार्यपालन यंत्रियों को निर्देश जारी किए हैं।

लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, ऑनलाइन मानिटरिंग

जियो टैगिंग के बाद जलाशयों को मंत्रालय में बने सिचुएशन सेंटर से जोड़ा जाएगा और इनकी ऑनलाइन मानिटरिंग भी की जा सकेगी। इसके लिए जलाशयों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसमें बांधों में किसी दरार या फिर जलस्तर का पता लगाने का काम आनलाइन किया जा सकेगा।

इधर, नगरीय विकास एवं आवास विभाग भी शहर के जल संरचनाओं की मोबाइल एप से जियो टैगिंग करवा रहा है। जल संरचनाओं के किनारों को अतिक्रमण से बचाने और नदी-तालाबों के कटाव को रोकने के लिए हरित क्षेत्र पार्क का विकास जैसे कार्य किए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.