ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उमस से मिली राहत… दिल्ली-NCR में बारिश, जानें अगले 7 दिनों का मौसम

दिल्ली-NCR में बीते दो दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे. लेकिन, आज सुबह दिल्ली में बारिश हुई. लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. सुबह आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे. 13 और 14 जुलाई को तेज बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है. ऐसा ही मौसम 12 जुलाई तक रहने की संभावना है.

दिल्ली के मौसम का हाल?

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 13 और 14 जुलाई को दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश होगी. हालांकि, इससे उमस से तो राहत मिलेगी, लेकिन अधिकतम तापमान में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिलेगी. दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

नोएडा में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली से सटे नोएडा में आज सुबह से बारिश का मौसम बना हुआ है. नोएडा का आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. नोएडा में अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा. हालांकि, गुरुवार को फिर से नोएडा के लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन इसके अगले दिन शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना है. रविवार से आसमान साफ हो जाएगा. इसके अगले दो दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है.

गाजियाबाद में बारिश जैसा मौसम

गाजियाबाद में अगले दो दिन तक बारिश का मौसम बना रहेगा. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं. सापेक्ष आद्रता 90 प्रतिशत था.

गुरुग्राम में अगले 5 दिनों का मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुग्राम में अगले दो दिन यानि बुधवार तक बारिश का मौसम बना रहेगा. न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. शुक्रवार से बारिश फिर वापस लौटेगी. गुरुग्राम के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है. शनिवार तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. इसके बाद अगले 3 दिन 12 जुलाई से 14 जुलाई तक बारिश की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.